जनपद चम्पावतबनबसा

चम्पावत जनपद के बनबसा थाने को देश के श्रेष्ठ थानों में मिला स्थान

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जनपद के बनबसा थाने को देश के 74 सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में स्थान मिला है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जागवाण ने बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाव गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पूरे भारत में किए गए सर्वे के आधार पर सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची तैयार की गई है। जिसमें बनबसा थाने का नाम भी सम्मिलित है। बीते दो सालों में बनबसा थाने का रिकॉर्ड मादक पदार्थों की तस्करी के अभियान में बेहतरीन रहा है। भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में नशे के खिलाफ बनबसा पुलिस ने तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। बनबसा थाने की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह, महामंत्री अभिषेक गोयल, भरत सिंह भंडारी, संजय पारिख, रफी अंसारी, मोनू ठाकुर, शकील अहमद मंसूरी, पंकज भट्ट, संजय ठाकुर ने खुशी जताई है।

Ad
Ad Ad