नवीनतमनैनीतालमौसम

भयंकर आंधी-तूफान में गई 13 वर्षीय बच्चे की जान, दीवार गिरने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/नैनीताल। जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को आए तेज आंधी-तूफान ने कहर बरपाया। ग्राम रिंगोडा में एक मकान पर विशाल पेड़ गिरने से 13 वर्षीय कुनाल पुत्र प्रकाश उपाध्याय दब गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र रामनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वुड कटर की मदद से पेड़ काटकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना रात 2:20 बजे हरीश रौतेला ने फायर स्टेशन पर दी। रेस्क्यू टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जीएस रावत के निर्देशन में मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पुलिस व परिजनों के सुपुर्द किया। आंधी से रामनगर में आम-लीची के बगीचों और गेहूं की फसलों को भीषण क्षति पहुंची। कई पेड़ उखड़ गए, जबकि भारतपुरी में दीवार-छत गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

Ad Ad
Ad Ad