ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे
रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी की उसके परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल हाईवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवार सड़क मार्ग पर नीचे जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक की पहचान 22 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र तुलाराम निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। युवक यहां सिडकुल की अशोका लीलैंड कंपनी में काम करता था।

