उत्तराखण्डचंपावतनवीनतमराजनीति

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 1,361 प्रधान समेत 22,429 निर्विरोध निर्वाचित, अब मैदान में बचे 32,580 उम्मीदवार

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1,361 प्रधान समेत 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 5019 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में 32,580 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर 60028 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से 11,082 पदों के लिए अब 32,580 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। पहले चरण में 17,829 और दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए आठ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बाकी 350 पदों पर 1,587 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 240 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बाकी 2,732 पदों पर 9,194 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Ad

प्रधान ग्राम पंचायत के 1,361 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब 6,119 पदों के लिए 17,564 उम्मीदवार दम दिखा रहे हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के 20,820 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। अब 1,881 पदों के लिए 4,235 उम्मीदवार मैदान में हैं। सचिव गोयल के मुताबिक, आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पारदर्शिता व निष्पक्ष रूप से कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चम्पावत : 121 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

चम्पावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सोमवार से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जा रहा है। बाराकोट ब्लॉक में 121 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बाराकोट विकासखंड में 48 ग्राम पंचायतों में 342 वार्ड हैं। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 155 ने नामांकन कराया था। 28 नामांकन निरस्त हो गए थे। शेष 127 नामांकन सही पाए गए। दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। 121 ग्राम पंचायत सदस्यों में एक-एक प्रत्याशी होने के चलते सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। चार वार्डों में चुनाव होंगे। ग्राम प्रधान के लिए 138 नामांकन हुए। 15 ने नाम वापस लिए। इसमें छह ग्राम पंचायतों पर एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 117 प्रत्याशियों के बीच प्रधान पद के लिए निर्वाचन होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 68 ने नामांकन सही पाए गए थे। सात ने नाम वापस लिए। दो का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 59 प्रत्याशियों के बीच सदस्य पद के लिए नामांकन होगा।

लोहाघाट में 59 ग्राम पंचायतों में 158 प्रत्याशी आमने सामने

चम्पावत। लोहाघाट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 234 ने नामांकन कराया। 29 नामांकन निरस्त किए गए। 205 वैध नामांकन जांच में पाए गए। तीन ने नाम वापस लिए। 196 स्थानों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि तीन स्थानों पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 182 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 16 ने नाम वापस लिए। आठ पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। 59 ग्राम पंचायतों पर 158 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 116 ने नामांकन कराया। तीन निरस्त हुए। 17 ने नाम वापस लिए। इसके बाद चार सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। 30 पदों के लिए 92 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

चम्पावत में 106 ग्राम पंचायतों पर होगा चुनाव

चम्पावत। चम्पावत ब्लॉक में 106 ग्राम पंचायतों में 308 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। चम्पावत विकासखंड में 113 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि 853 वार्ड है। ब्लॉक में 350 ने नामांकन पत्र भरे थे। 343 नामांकन सही पाए गए। सात नामांकन निरस्त हुए। जबकि 28 ने नाम वापस लिए। सात ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के 273 ने नामांकन कराया। 37 निरस्त हुए। 236 नामांकन वैध पाए गए। दो ने नाम वापस लिए। 196 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। 18 वार्ड के लिए 38 प्रत्याशियों के बीच चुनाव है। सदस्य क्षेपं में 152 ने नामांकन कराया। छह निरस्त हुए। 146 नामांकन सही पाए गए। 19 ने नाम वापस लिए। तीन पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। जबकि 37 सीटों के लिए 124 के बीच चुनाव होगा।