स्कूटी डिवाइडर से टकराई, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दोस्त घायल
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एक स्कूटी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि उसका साथी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल मार्ग पर बृजलाल अस्पताल के पास हुई है। जहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। बताया गया कि शिवम पटेल शुक्रवार रात साथियों के साथ घूमने के लिए काठगोदाम गया था। घर वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद का निवासी था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

