उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड में 50 फीसद बढ़ गए लड़कियों को बहलाकर ले जाने के मामले, पांच महीनों में दर्ज हुए 48 मुकदमे

Ad
ख़बर शेयर करें -

संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे प्रदेश में दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इस साल हर माह का औसत करीब 10 है। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Ad

इस मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एकाएक इस तरह के मामले बढ़ने से प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना भी एक चुनौती है। बीते दिनों उत्तरकाशी में कुछ संगठनों ने महापंचायत भी बुलाने की बात की थी। पुलिस के आंकड़े भी इस स्थिति को बयां कर रहे हैं। ये मामले ज्यादातर अपहरण और पॉक्सो में दर्ज किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों सोशल मीडिया पर हुई गतिविधियों के चलते लोग जागरूक होकर ऐसे मामलों में आगे आ रहे हैं। पुलिस भी इन पर कार्रवाई कर रही है। इन पांच महीनों में लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू को हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि उत्तराखंड में एक महीने से लव जिहाद की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आने से हिंदू संगठनों में रोष है। खासकर चौदह पंद्रह साल की लड़कियों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम लड़के ले जा रहे हैं। अभी पुरोला का लव जिहाद का मुद्दा शांत नहीं हुआ था कि कॉर्बेट सिटी रामनगर से भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। राशिद खान 14 साल की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। वह लड़की को किसी होटल में ले जाने की मंशा से शहर में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने शक होने पर दोनों को पकड़ लिया। इन्हें पीरुमद्वारा पुलिस चौकी पर ले आई।

पुलिस राशिद को हिरासत में लेकर कर रामनगर कोतवाली ले आई और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। राशिद स्वाल्दे क्षेत्र का रहने वाला है और उसने सोशल मीडिया के जरिए लड़की को प्रेमजाल में फंसाया था। रामनगर पुलिस द्वारा लड़की के बयान भी लिए गए और फिर उसे उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। लव जिहाद की घटना से क्षेत्र के स्थानीय हिंदूवादी लोगों में काफी आक्रोश है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी राज्य में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। बीजेपी नेता मदन जोशी और जगमोहन बिष्ट ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि पुलिस को ऐसे तत्वों को सख्त सजा देनी चाहिए।

Ad Ad