चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

पाटी के वालिक में एक घर में आग लगी, एक व्यक्ति की जिंदा जल कर मौत हुई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के अंतर्गत वालिक गांव में एक घर में आग लगने की दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग रात के करीब ढ़ाई बजे लगी थी।

आग की चपेट में आने से घर के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घर की दूसरी मंजिल में सो रहे 47 राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. कमल सिंह की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने और बचने का मौका नहीं मिल सका। मकान की पहली मंजिल में जानवर बंधे थे। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मकान को काफी क्षति पहुंची है।
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावित परिवार को उचित सहायता प्रदान की जा सके। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को एसडीएम नीतू डांगर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को रेडक्रास की ओर से तात्कालिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार की मदद के लिए कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad

भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच अपर उप निरीक्षक अनंत राम राणा को सौंपी गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Ad Ad