चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा : छुट्टी पर घर आए फौजी की अचानक तबियत बिगड़ने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। क्षेत्र के ग्राम गड़ीगोठ निवासी 12 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार हरीश चंद की एकाएक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे कुछ दिन पूर्व अवकाश में अपने घर आए हुए थे। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार गड़ीगोठ निवासी भरत चंद के फौजी बेटे हवलदार हरीश चंद (35) आकस्मिक अवकाश पर कुछ दिन पूर्व घर आए हुए थे। आज 9 फरवरी तड़के करीब 3 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी आशा चंद और 14 माह के पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल 10 फरवरी सुबह सैन्य सम्मान के साथ बनबसा घाट में होगा। हवलदार हरीश चंद के निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद सहित तमाम पूर्व फौजियों ने निधन पर शोक जताया है।

Ad Ad
Ad Ad