अपडेट खबर : पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत, बचाव एवं राहत कार्य जारी

पिथौरागढ़। आज मंगलवार को पिथौरागढ़ में भीषण हादसा हुआ है। सवारियों से भरा वाहन (मैक्स) नदी में जा गिरा है। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि … जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। हादसे के दौरान वाहन सड़क से करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। मृतक में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। 3 घायलों का उपचार पीएचसी मुवानी में चल रहा है। थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा था कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मैक्स हादसे में मृतकों का विवरण…
— सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
हादसे में घायल….
— योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- बोकटा
— श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
— विनीता पुत्री पूरन बहादुर (उम्र 20वर्ष) निवासी बोकटा, पिथौरागढ़
मृतकों में तनुजा और विनीता आपस में सगी बहनें हैं, जो जीआईसी मुवानी में कक्षा 9वीं के छात्रा हैं। घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी और तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
