क्राइमनवीनतमपौड़ी

सरकारी नौकरी लगाने के नाम युवक से ठगे 30 लाख रुपये, शातिर महिला गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। कोटद्वार में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस बार पुलिस ने ठगी में शामिल एक महिला को झारखंड से दबोचा है। जिसे ट्रांजिट रिमांड में कोटद्वार लाया गया है। अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Ad

दरअसल, बीती 8 सितंबर 2024 को पौड़ी के कोटद्वार के रहने वाले मयंक नेगी ने कोटद्वार कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें मयंक ने बताया था कि सतीश कुमार, राजकुमार बनर्जी उर्फ सुब्रुतो जो कि दिल्ली के रहने वाले हैं, उन्होंने ईस्टर्न रेलवे में ‘ग्रुप सी’ की सरकारी नौकरी लगाने की नाम पर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही इस्टर्न रेलवे का आई कार्ड देकर उससे 30 लाख 70 हजार 550 रुपए (30,70,550) ठग लिए।

इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोटद्वार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इसी कड़ी में पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कुमार को 23 नवंबर 2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जबकि, दूसरे आरोपी सुभब्रत रॉय को 1 दिसंबर 2024 को कोलकाता से दबोचा। वहीं, तीसरे आरोपी छोटू पासवान को 28 दिसंबर 2024 को झारखंड के धनबाद के प्रभु चौक पुटकी से गिरफ्तार किया।

वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार पौड़ी भेजा गया। इधर, मामले में जांच के दौरान एक महिला का नाम भी सामने आया। जो पता चला कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जिसके बाद कोटद्वार पुलिस की टीम ने सर्विलांस और अन्य प्रयासों से आरोपी महिला को 22 मार्च 2025 को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार कर लिया।

साथियों के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल कर रही थी। जिस पर पौड़ी एसएसपी ने इस महिला पर पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वहीं, महिला को झारखंड के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धनबाद में पेश कर ट्रांजिट रिमांड कोटद्वार लाया गया। जिसे आज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार महिला का पता-
महिला पत्नी स्व. राजेंद्र चौधरी (उम्र 45 वर्ष), निवासी- तारकेश्वर पुली चम्पदानी, भद्रेश्वर, जिला- हुगली, पंश्चिम बंगाल

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
सतीश कुमार पुत्र बलदेव सिंह (उम्र 46 वर्ष), निवासी- कुतुब विहार गोयल डेयरी, साउथ दिल्ली
सुभब्रत रॉय पुत्र देवब्रत रॉय (उम्र 54 वर्ष), निवासी- श्यामा प्रसाद मुखर्जी देशबंधु नगर, बागुईहाटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
छोटू पासवान पुत्र स्व. रामवृक्ष पासवान (उम्र 47 वर्ष), निवासी- कुसुन्डा, धनबाद, झारखंड

Ad Ad