उत्तराखण्डनवीनतमहादसा

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, उत्तराखंड के आकाश समेत 2 की मौत

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार की जोरदार भिड़ंत, दो युवको ने तोड़ा दम

राजधानी दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर आल्टो कार और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर मे उत्तराखंड के युवक समेत एक अन्य युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Ad Ad

जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल स्थित मोहल्ला मिस्त्रीनगर निवासी 34 वर्षीय आकाश भारती अपने साथी किरतनगर निवासी प्रदीप और कैलाश के साथ बुधवार की तड़के 3:00 बजे ऑल्टो कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। तभी जैसे ही उसकी कार मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून हाईवे पर ड्रीम सिटी के बीच पहुंची तो स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोर का धमाका हुआ, जिसके चलते ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो में सवार करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को घटित होता देख हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों वाहनों में फंसे घायलों को तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद चार घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने आकाश भारती को मृत घोषित कर दिया ,जबकि उसके अन्य दो साथियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरी ओर स्कॉर्पियो चालक ने भी दम तोड़ दिया। स्कार्पियो सवार चालक की अभी तक शिनाख़्त नहीं हो पाई है, जिसकी पहचान के लिए शव को मोर्चरी रखवाया गया है।

Ad Ad