चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा समस्त पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसी भी प्रकार की कमी अथवा व्यवधान की स्थिति नहीं है।

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों (सेल्स मैनेजर्स) से समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। कंपनियों द्वारा भी यह आश्वस्त किया गया है कि जनपद में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रविवार को संबंधित प्लांट बंद रहने के कारण सोमवार को ईंधन का स्टॉक सायंकाल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं भ्रामक बातों में न आएं तथा अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण (पैनिक बाइंग) न करें। प्रशासन द्वारा जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ad Ad

Ad Ad