हल्द्वानी उपद्रव में प्रशासन ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की, पांच हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि हुए उपद्रव में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें फईम कुरैशी, जाहिद, मौ0 अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप पहचान की गई हैं। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03 तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान। पांच हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज। हल्द्वानी हिंसा में नगर निगम को पांच करोड़ जबकि पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, चार लोगों को हिरासत में लिया है। हल्द्वानी में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। अब केबल टीवी का प्रसारण भी रोक दिया गया।
वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस बनभूलपुरा में हुई हिंसा के उपद्रवियों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर हलद्वानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हल्द्वानी पहुंचकर बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का हाल चाल जाना। जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

