अधिवक्ता शुक्ला ने स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए
टनकपुर। नगर के समाजसेवी एडवोकेट विजय शुक्ला ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ के विद्यार्थियों को अपने स्तर से स्वेटर वितरित कीं। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एडवोकेट विजय शुक्ला व उनके साथ पहुंचे एडवोकेट गिरीश उप्रेती का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद एडवोकेट शुक्ला ने स्कूल के 122 बच्चों को स्वेटर वितरित कीं। स्वेटर पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। एडवोकेट शुक्ला ने कहा कि वे भविष्य में भी बच्चों को हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देववती, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षक बहादुर सिंह, लक्ष्मी ओली, जर्नादन खर्कवाल समेत कई अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने एडवोकेट शुक्ला का आभार जताया।


