जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया पूरन कठायत का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन कठायत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विकास साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कठायत ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, शीर्ष नेता राहुल गाँधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राजेश धर्माणी सह प्रभारी, महेंद्र सिंह माहरा पूर्व सांसद, नारायण पाल प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी, हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक, खुशाल सिंह अधिकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मथुरा दत्त जोशी मुख्य प्रवक्ता, दलजीत गौराया, कशमीरी लाल समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरन कठायत का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूरन कठायत ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर 2022 में विधानसभा की दोनों सीटें जिताने का कार्य करेंगे। बैठक में तय हुआ कि 21 मई को स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला चिकित्सालय चम्पावत में मरीजों को फल वितरण किए जाएंगे। साथ ही कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। साथ ही लोगों से सम्पर्क कर कोरोना काल में सरकार एवं प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल पप्पू, सभासद रोहित बिष्ट, चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युवा कांग्रेस, मयूख चौधरी जिला कोषाध्यक्ष, हरीश चौधरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल आदि मौजूद रहे।

Ad