उत्तराखण्डजनपद चम्पावतशिक्षा

प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे गोविंद बोहरा का हुआ जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/लोहाघाट। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे गोविंद बोहरा का विभिन्न शिक्षक कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गोविंद बोहरा के स्वागत में कर्मचारियों और शिक्षकों ने लोहाघाट स्टेशन एवं मीना बाजार चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी एवं नारेबाजी की। सभी कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह पूरे चम्पावत जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि उनके जिले का एक सदस्य प्रदेश के सबसे बड़े संगठन राजकीय शिक्षक संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। गोविंद बोहरा विगत कई वर्षों से राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद चम्पावत के जिला अध्यक्ष थे। स्वागत करने वालों में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री जगदीश सिंह अधिकारी, लोहाघाट के अध्यक्ष दीपक सिंह अधिकारी, मंत्री गोविंद मेहता, सुनील कुमार पांडे, कुंवर प्रथोली, जीवन सिंह मेहता, श्रीनिवास ओली, करन टोलिया, उत्तम सिंह फर्त्याल, पूर्व ब्लाक प्रमुख लोहाघाट योगेश मेहता, नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुशीला बोहरा के साथ साथ दर्जनों शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित रहे।


इससे पहले चम्पावत में भी गोविंद बोहरा का जोरदार स्वागत हुआ। यहां जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल, ब्लाक अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा, कवींद्र तड़ागी, भूपेंद्र पाल सिंह चौहान, अमित वर्मा, पूरन लाल वर्मा, नरेश बोहरा, किशोर पंगरिया, शंकर जोशी, पुष्कर शर्मा, कमल गहतोड़ी, नारायण नाथ, दिनेश राम, नारायण राम, दिव्यदर्शन शर्मा, हरिविनोद पंत, विनोद उप्रेती, दिनेश पांडेय, राजेंद्र बिष्ट, राजकिशोर तड़ागी, शिक्षक संघ के मुकेश वर्मा, श्याम सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, प्रकाश नाथ, चंदन अधिकारी, नवीन भट्ट, कैलाश भट्ट, देवकी नंदन भट्ट, किशन सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। टनकपुर में अध्यक्ष दीवाकर भट्ट, देवी दत्त जोशी, हरीश पाठक, दुर्जन यादव, राधे लाल वर्मा, देवेंद्र खड़ायत, आशा वर्मा, नूरजहां, सुभाष सिंह आदि ने गोविंद बोहरा का स्वागत किया।

Ad