अल्मोड़ानवीनतमनैनीतालहादसा

अल्मोड़ा : पुलिस कांस्टेबल की खाई में गिरने से हुई मौत, रात भर खाई में पड़ा रहा शव

Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। ड्यूटी से घर लौट रहे एक पुलिस हेड कांस्टेबल की खाई मे गिरने से मौत हो गई। मृतक खटीमा के रहने वाले थे। वे छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। बाइक सोमवार की रात गिरी थी, लेकिन लोगों को हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह हो पाई।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के खेतलसंडा के निवासी 46 वर्षीय उमेश सिंह कुंवर पुत्र पुष्कर सिंह कुंवर पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर अल्मोड़ा जिले में तैनात थे। उमेश छुट्टी बिताने के बाद सोमवार की देर रात वापस अल्मोड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाईवे डाकारोली के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

Ad

हादसे की जानकारी मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को तब लगी जब उन्होंने सड़क पर बाइक को गिरा देखा। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस की दी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने खाई में गिरे उमेश सिंह को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी अस्पताल भवाली भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश की मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।