उत्तराखण्डहरिद्वार

चारधाम यात्रा में लगे अल्मोड़ा निवासी हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पार्थिव शरीर को लेकर उनके परिजन अल्मोड़ा रवाना हो गए हैं।

रुड़की क्षेत्र की मंगलौर कोतवाली की नारसन चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह को अचानक हार्ट अटैक की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मंगलौर के सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अर्जुन सिंह की अचानक हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अर्जुन की मौत की खबर मिलने के बाद अर्जुन के परिजन भी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक मृतक अर्जुन सिंह 2006 में भर्ती हुए थे। रामनगर में बैलपड़ाव में आईबीआरआई फर्स्ट बटालियन में तैनात थे। अर्जुन सिंह की ड्यूटी चारधाम यात्रा के चलते मंगलौर थाना क्षेत्र की नारसन चौकी में लगी थी। अर्जुन सिंह अल्मोड़ा के रहने वाले थे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह को चिकित्सकों ने बचाने के तमाम प्रयास किए गए, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ है।

Ad