मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष पद पर अमन ने दर्ज की जीत
टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। चुनाव में अमन सिंह ने जीत दर्ज की है। शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमन सिंह व मनोज गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला था। चुनाव में अमन सिंह ने 239 मत प्राप्त किए, जबकि मनोज गुप्ता को केवल 87 वोट मिले। इस मनोज गुप्ता को 152 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव अधिकारी बच्चन सिंह अधिकारी ने बताया कि यूनियन के पंजीकृत 642 मतदाताओं में से 326 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद अमन सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।




