चम्पावत व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा को मातृ शोक हुआ

चम्पावत। चम्पावत व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और सक्टा भोजनालय के स्वामी अमरनाथ सक्टा की मां गायत्री देवी का आज शुक्रवार 11 अप्रैल को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ 80 वर्षीय गायत्री देवी ने अपने घर में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। आज शुक्रवार अपराह्न को ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन पर व्यापार मंडल, राजनीतिक दल, तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, चम्पावत के पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कपिल खर्कवाल, अन्नू अधिकारी सहित तमाम लोगों ने शोक जताया है।


