चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर के अंकित ने भारतीय बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में मारी बाजी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्र अंकित भट्ट ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.25 अंकों के साथ पूरे देश में 31वां स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार के रूप में अंकित को नकद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा| परीक्षा का आयोजन गत एक फरवरी को महाविद्यालय में किया गया था। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. अब्दुल शाहिद खान तथा समिति में डॉ. सुषमा मक्कड़, डॉ.विमल जोशी, डॉ. होशियार सिंह एवं डॉ. मीनाक्षी जोशी ने सराहनीय भूमिका निभाई। अंकित की उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अंकित की मेहनत एवं लगन की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Ad Ad