चम्पावत में कांग्रेस को एक और झटका, लारा भी भाजपा में हुए शामिल


चम्पावत। उप चुनाव से पहले जिला मुख्यालय में भाजपा ने कांग्रेस को एक और झटका दे दिया है। राज्य आंदोलनकारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता दीपक सिंह तड़ागी उर्फ लारा ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

मंगलवार की शाम को दीपक तड़ागी उर्फ लारा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने उनका स्वागत किया। लारा ने कहा है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास को नई गति दे रहे हैं। उप चुनाव में उनको ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उसके बाद चम्पावत को विकास के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। चम्पावत के विकास को गति प्रदान करने के लिए लोगों को सीएम धामी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल के जिला सचिव सतीश जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी विक्की, सचिव नवल जोशी, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, हेमंत जोशी, राजू बोहरा आदि मौजूद रहे।
