जनपद चम्पावतराजनीति

पूर्व विधायक खर्कवाल के एक और खास ने छोड़ी कांग्रेस, आधा दर्जन से अधिक ने ज्वाइन की भाजपा

Ad
ख़बर शेयर करें -




चम्पावत/खटीमा। उप चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत सीट को क्या चुनाव कांग्रेस बुरे दिन शुरू हो गए। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जो लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं उनमें पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के खासमखास माने वाले लोग भी शामिल हैं। आज पूर्व विधायक खर्कवाल के खास माने जाने वाले खलकंडिया के पूर्व प्रधान योगेश खर्कवाल ने भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में पटका पहन लिया है। उन्होंने खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। योगेश के अलावा बनबसा के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम ज्याला, योगेश चंद्र, दीपक पाठक जिला सचिव यूथ कांग्रेस श्यामलाल कांग्रेस सेवा दल, शंकरलाल पूर्व बीडीसी मेंबर कांग्रेस, मोहन लाल कांग्रेस, मोहन चंद्र जोशी कांग्रेस, जतिन देउपा, योगी पांडे, दीपक फर्त्याल पूर्व बीडीसी, प्रकाश जोशी, हेम खर्कवाल आदि ने भी भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए मुख्यमंत्री धामी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Ad




Ad