चम्पावत # जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश में जाने पर लगी रोक

चम्पावत। मानसून सत्र 2021 प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं घटित होती हैं। त्वरित प्रतिवेदन सूचनाओं के आदान-प्रदान के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश में जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत तोमर ने बताया कि केवल विषम परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे तथा अवकाश में जाने की सूचना अनिवार्य रुप से जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा इनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

