बनबसा: तीन माह पहले गुमशुदा हुई महिला को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

बनबसा। क्षेत्र से करीब तीन माह पहले गुमशुदा हुई महिला को पुलिस व सर्विलांस की टीम ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गत 17 नवंबर को बनबसा थाने में नवीन कुमार निवासी भजनपुर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस व सर्विलांस टीम ने गुमशुदा महिला मनीषा पत्नी मनोज कुमार निवासी भजनपुर को थाना निहाल विहार क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से सकुशल बरामद किया। बताया कि महिला का देवर नवीन कुमार व पति मनोज कुमार दिल्ली में ही किराए के मकान में रहते हैं। महिला द्वारा बयान किया गया कि उसका अपने पति के साथ तलाक को लेकर काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। वह अपने पति और परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए वह 17 नवंबर को अपने घर बनबसा से बिना किसी को बताए दिल्ली में अन्य जगह किराए का मकान लेकर रहने लग गई थी। पुलिस ने बताया कि अब दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में एक दूसरे से न्यायालय से तलाक लेने की बात स्वीकार की गई है। महिला को उसके अधिवक्ता के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में शारदा बैराज चैकी प्रभारी ललित पांडेय, म0हे0का0 शीला, का0 जगदीश कन्याल, कां0 गिरीश भट्ट, कानि0 विनोद जोशी सर्विलांस शामिल रहे।


