बाराकोट के प्रसिद्ध ठेकेदार दरवान सिंह अधिकारी जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाराकोट/लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं एक समय के जाने-माने ठेकेदार दरबार सिंह अधिकारी का लगभग 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दरबान सिंह अधिकारी का अंतिम संस्कार आज रामेश्वर घाट में किया जाएगा। जहां उनके पुत्र पंकज अधिकारी चिता को मुखाग्नि देंगे। दरबान सिंह अधिकारी एक समय में क्षेत्र के प्रसिद्ध ठेकेदार हुआ करते थे। उन्होंने लोहाघाट के व्यापारी एवं ठेकेदार प्रयाग दत्त गड़कोटी के साथ मिलकर क्षेत्र में कई प्रसिद्ध प्रशसनिक भवनों, सड़कों का कार्य किया। उन्हें भूस्खलन को रोकने के लिए बनाये जाने वाले चैक डैमों/ सूखा तालाब निर्माण का बहुत अच्छा अनुभव था। उस समय कार्य करने वाले मजदूर उनकी ईमानदारी के कायल हुआ करते थे। दरबान सिंह अधिकारी का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अधिकारी बाराकोट क्षेत्र में मोटरसाइकिल (फटफटिया) खरीदने वाले पहले व्यक्ति थे। इनकी फटफटिया उस समय सभी क्षेत्रीय नवयुवकों एवं बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। उनके निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के डायरेक्टर कृष्ण सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, फरतोला योगेश जोशी, ग्राम प्रधान बाराकोट पंकज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बाराकोट सीमा आर्य, देवेंद्र सिंह अधिकारी, राजेश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, रजत वर्मा, रितेश वर्मा, दुर्गेश जोशी, नमन जोशी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
