भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चम्पावत में किया युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री हुए शामिल


चम्पावत। उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चम्पावत में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाग लिया।


मंच तामली रोड पर स्थित ओम होटल में जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मोदी जी की पसंद पुष्कर धामी उत्तराखंड के लंबे समय तक भविष्य हैं। वे चम्पावत और उत्तराखंड को आगे ले जाने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी युवाओं के हित में लगातार काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की करेगा।
पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने जोशीले भाषण ने युवाओं में जोश भरा। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री देवेन्द्र अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बोहरा, नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री विकास गिरी, पीयूष जोशी, मुकेश जोशी, पारस महर, मन्नू जोशी, सूरज तिवारी, गौरव कार्की, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, गोविंद पिल्खावाल, नरेन्द्र लडवाल, सतीश पांडेय, बहादुर फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
