बिग ब्रेकिंग # खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री


उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।विधानमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। वह सबसे कम उम्र के सीएम बने हैं। शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। धामी युवा नेता हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। इतिहास गवाह रहा है कि जिस पार्टी को युवाओं को समर्थन मिला है, वह सत्ता पर काबिज हुई है। इसके अलावा राज्य को कभी एक सीएम नहीं मिला है। भाजपा का फैसला जनता के लिए एक इशारा है कि वह अब इस तरह की नीति अपना कर विकास का रोडमैप तैयार करेंगे।

