बड़ी खबर : अमृतपाल ने किया सरेंडर, मोगा पुलिस ने भगोड़े को लिया हिरासत में
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। अब खबर है कि उसने देर रात सरेंडर कर दिया है।
