उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

बड़ी खबर # उत्तराखंड में भाजपा ने 2022 के चुनाव को लेकर प्रबंधन कमेटियों का किया गठन, इन नेताओं को दी गई हैं जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने 2022 के चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी के साथ ही चुनाव प्रबंधन के लिए 33 अलग अलग कमेटियां गठित कर ली हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है। प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैैै चुनाव प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मदन कौशिक रहेंगे और संयोजक अजय टम्टा को बनाया गया है। इसके अलावा अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत को सह संयोजक बनाया गया है।