बदमाशों द्वारा पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। वारदात को मानसा के गांव जवाहरके में अंजाम दिया गया है। गायक मूसेवाला की मौत हो गई है। शनिवार को ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाई थी।
पंजबा: मानसा ज़िले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर गोली चलाई। फायरिंग की घटना में सिद्धू समेत तीन लोग घायल हुए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/kKnb2t8GKt