बड़ी खबर # पाटी में 9 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
चम्पावत। पाटी में पुलिस ने नौ किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस के हाथ यह बड़ी सफलता लगी है। चरस कहां से खरीदी गई थी, कहां जा रही थी, तस्कर कौन हैं इस बात का खुलासा आज दोपहर एक बजे एसपी देवेंद्र पींचा पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर करेंगे। बताया जा रहा है कि पाटी थाना पुलिस मंगलवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान पुलिस ने दो लोगों को नौ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता के बाद पूरी घटना का खुलासा होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए चम्पावत खबर के साथ बनें रहें…
