उत्तराखण्ड

बाइक पोल से टकराई, दो यवकों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम सावल्दे के पास कल देर रात नौ बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से दोनों पुल के नीचे जा गिरे। दोनों पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गुरुवार की रात ग्राम सूरज (24 ) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश (26) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम कुंभगड़ार मालधन ग्राम ढेला से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सावल्दे के समीप बाइक पुल के पास एक खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार की सुबह की जाएगी। बताया कि बाइक से कच्ची शराब के पाउच भी मिले हैं। दोनों सुबह घर से मजदूरी करने के निकले थे और रात में वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad