जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजपा ने निर्मल को सौंपी चम्पावत जिले की कमान, सामने चुनौतियां नहीं हैं कम

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र वाले जिले की कमान निर्मल मेहरा को सौंपी हैं। निर्मल मेहरा दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा के पुत्र हैं और बाराकोट के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। निर्मल मेहरा के जिलाध्यक्ष बनने पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें तमाम लोगों ने बधाई दी है। निर्मल लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा ने लंबे समय बाद जिलाध्यक्ष की कमान लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के किसी नेता को सौंपी है। लोहाघाट विस सीट में भाजपा को पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे निर्मल मेहरा के सामने चुनौतियां भी काफी हैं। क्योंकि लोहाघाट से कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी बाराकोट क्षेत्र से लगे गांव के रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में निकाय चुनाव हैं। टनकपुर, बनबसा व चम्पावत में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि आज तीनों के अध्यक्ष भाजपा के साथ हैं। लोहाघाट में भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारे थे। वे भी आज भाजपा के साथ हैं। निकाय चुनाव के साथ ही आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव भी है। चम्पावत तो सीएम पुष्कर सिंह धामी की सीट है। चम्पावत में भाजपा को उनती दिक्कत नहीं होगी, ऐसा माना जा रहा है। वहीं लोहाघाट में कांग्रेस विधायक हैं। निर्मल मेहरा भी लोहाघाट विधानसभा से आते हैं। ऐसे में उनके सामने लोकसभा चुनाव में लोहाघाट सीट पर भाजपा को बढ़त दिलाने की अहम जिम्मेदारी भी होगी। वहीं निर्मल मेहरा को जिलाध्यक्ष बनने पर आज भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।

Ad