भाजपा को दीप पाठक जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता सदा से है: अरविंद पांडेय
पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने दीप पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से की भेंट
टनकपुर/चम्पावत। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर से विधायक अरविंद पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दीप पाठक से मिलने उनके कार्यालय टनकपुर पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया दीप पाठक भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। दीप पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा उनके द्वारा चम्पावत में भाजपा को उस वक्त से सींचा गया है, जब कांग्रेस पार्टी अपनी बुलंदियों पर थी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर समय हर जगह दबाया जाता था। दीप पाठक ने पार्टी के लिए लगातार संघर्ष किया है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि दीप पाठक जैसे निष्ठांवान् कार्यकर्त्ता का इस्तीफा देने का निर्णय मन को आहत करने वाला है। भाजपा को दीप पाठक जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता सदा से है और सदा रहेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया कि जल्द ही दीप पाठक की नाराज़गियों को दूर कर लिया जाएगा। ये भाजपा के परिवार का मामला है और परिवार में नाराजगी हो सकती हैं, परन्तु वह बहुत ज्यादा समय के लिए नहीं होती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा दीप पाठक के विषय में संगठन के उच्च नेताओं से वार्ता की जाएगी। 2027 में तीसरी बार सरकार सभी कार्यकर्ताओं की एक जुटता से ही आएगी, इसलिए हम सभी को विचार के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। इस मौके पर नरेंद्र, मनोज तिवारी, पुष्कर चंद, भूपेंद्र शाही, मोहन सिंह, मनोज आर्य, राजेंद्र कुमार, पंकज आर्य, श्याम धेक, शुभम बोहरा, आकाश मेहरा, भुवन,हरीश मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन हित में प्रदेश स्तर में अपनी भावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया।

