जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर # भाजपा ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वालों को किया याद, परिजनों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले स्थानीय लोगों को याद किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले स्थानीय निवासी स्व. प्रेम नारायण मेहरोत्रा व स्व.डॉ. जगदीश प्रसाद शुक्ल को याद किया। जिलाध्यक्ष पाठक के नेतृत्व में सभी दोनों लोगों के घर पर गए और उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्व.मल्होत्रा की बेटी प्रीति टंडन व डॉ.शुक्ला के पुत्र डॉ.रविंद्र शुक्ला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि स्व.मल्होत्रा व स्व.डा.शुक्ला आपातकाल के दौरान लगभग एक वर्ष तक हल्द्वानी व नैनीताल जेल में रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि 25 जून का दिन देश के लिए काला दिन था। कार्यक्रम में कार्यक्रम की जिला संयोजक हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, प्रदेश मंत्री किरन देवी, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन अधिकारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा हंसा जोशी, लीला मंगला, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ.शुक्ला के पोते अजय शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Ad