उत्तराखण्डराजनीति

रुड़की के मेयर गौरव गोयल को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। आरोप है कि मेयर गोयल लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

Ad