उत्तराखण्डनवीनतम

भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को पितृ शोक, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के पिता सत्यपाल सिंह का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कल 12 सितंबर को 11 बजे पैतृक गांव महुआडाबरा ( जसपुर) में होगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही काशीपुर व जसपुर समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। स्व सत्यपाल सिंह के निधन पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।