चम्पावत में भाजपा निकाला निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं अंचला बोहरा का विजय जुलूस
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र वाले चम्पवात जिले के चम्पावत विकास खंड की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं अंचला बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन चंद पांडे एवं कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी के समर्थन में आज मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास खंड कार्यालय से जीआईसी चौक तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सहयोग एवं समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया गया। कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है। वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी के निर्वहन करेंगे। विजय जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों व चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौराना ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने सभी का अभिवादन किया। जुलूस के साथ दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडे, सतीश चंद्र पांडे, नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील पुनेठा, राकेश बोहरा, सूरज प्रहरी, मनमोहन सिंह बोहरा, गिरीश खर्कवाल, नंदन तड़ागी आदि तमाम प्रमुख कार्यकर्ता भी साथ चल रहे थे।