चम्पावत में भाजपा ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, लोगों को ध्वजारोहण के लिए किया प्रेरित

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। चम्पावत के जीआईसी तिराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों के साथ मुख्य बाजार तक निकाली गई। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, श्याम नारायण पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, शंकर खाती, त्रिलोक गिरी, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, गंगा खाती, भावना सेठी, आनंद अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह आदि शामिल रहे। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए भी प्रेरित किया गया।


