लोहाघाट में दर्जा मंत्री हेमा जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लोहाघाट/चम्पावत। दर्जा मंत्री हेमा जोशी का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में हेमा जोशी ने पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, आरडी चौथिया, चंद्रा मेहरा, सचिन जोशी, आशीष राय, योगेश जोशी, दीपा गोस्वामी, सुरेश फर्त्याल, आरती गोरखा, खड़क सिंह, ईओ सौरभ नेगी, चंद्रशेखर चौबे, मोहन पाटनी, मनोज राय, विनय वर्मा, सुनील भट्ट, मोहन पाटनी आदि मौजूद रहे। उधर, चांदमारी में भी आयोजित एक कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हेमा जोशी का तमाम लोगों द्वारा स्वागत किया गया।


