जनपद चम्पावतटनकपुर

भाजपा के जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश अनुशासन सीमिति के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने शु्क्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिला प्रभारी ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के साथ उत्तराखंड का हवाई सर्वे करते हुए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया है। सभी प्रभावितों तक मदद पहुंचाने का कार्य सरकार की ओर से लगातार किया जा रहा है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मुआवजा वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बाद में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रभावितों की हर संभव मदद करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बच्चन सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दिनेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री मोहन सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हंसा जोशी, सभासद कपिल उप्रेती, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित गडकोटी, मनोज कुमार, धर्मपाल आर्या, भानदेव जोशी, संजय सिंह, पुष्कर सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad