जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में भाजयुमो ने किया क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन, भावेश भट्ट व ऊषा भंडारी ने मारी बाजी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय चम्पावत में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। पुरूष वर्ग में भावेश भट्ट व महिला वर्ग में ऊषा भंडारी ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मैडल व पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां विश्व में देश का मान बढ़ाया है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए कार्य कर कर रहे हैं। महिला वर्ग की 5 किमी की दौड़ में ऊषा भंडारी, दिया चौधरी, मानसी भंडारी, ऊषा थ्वाल, किरन राय, बबीता जोशी, अमृता बोहरा, रेनू बडेला, साक्षी गोस्वामी, कमला, रेखा रावत और पुरूष वर्ग की 10 किमी दौड़ में भावेश भट्ट, अमित कुमार, सौरव कुमार, संदीप जोशी, चंचल बिष्ट, मोहित महर, रोहित बिष्ट, करन चौधरी, प्रदीप सिंह, कमल महर ने क्रमशः प्रथम से दसवां स्थान प्राप्त किया। स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5100, 3100, 2100, 1000 व 500-500 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा व स्व. श्रीमती विद्या तड़ागी सोशल वर्क एंड वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रवीन्द्र तड़ागी ने पुरस्कार में सहयोग किया। निर्णायक चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा रहे। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अमित लमगड़िया ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिपं सदस्य सरिता बोहरा, कनिष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, सभासद नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, गोविंद सामंत, सुंदर बोहरा, रमेश भंडारी, विकास साह, हरगोविंद बोहरा, कृष्णा जोशी, कपिल खर्कवाल, आनन्द अधिकारी, हेमंत जोशी, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में भाजयुमो पदाधिकारी ललित देउपा, मानवेन्द्र तड़ागी, शंकर जोशी, मन्नू जोशी, सौरभ नयाल, आयुष महर, गौरव महराना, विशाल महराना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर, पीयूष जोशी, सूरज बोहरा, मनीष चौधरी, आयुष महर, दीपक भट्ट, यश पटवा, रवीन्द्र चौधरी, अमित रैंसवाल आदि जुटे रहे।