जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का चम्पावत में हुआ जोरदार स्वागत, रावत ने किया संगठन की मजबूती का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का पहली बार चम्पावत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के साथ कार्य करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता और भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय व विकास गिरी के संचालन में स्वागत कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने स्वागत करते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से संगठन रूप में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के साथ कार्य करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, जिला महामंत्री शैलेश जोशी, देवेंद्र अधिकारी, शैलेंद्र बोहरा, गंगा खाती, माणिप्रभा तिवारी, पुष्पा ओझा, दीपक तिवारी, दीपक शर्मा, हरीश जोशी, सूरज बोहरा, विवेक बिष्ट, मानू तड़ागी आदि मौजूद रहे।

लोहाघाट में कार्यकर्ताओं ने निकाली कार रैली
लोहाघाट। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बिशुंग से लेकर लोनिवि विश्रामगृह तक कार रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए जी जान से जुटने का संकल्प लिया। मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रावत का स्वागत किया गया। लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रावत ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने पर जोर दिया। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांवों में संपर्क करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, निर्मला अधिकारी, मदन कलौनी, महेश बोहरा, नीरज करायत, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।

Ad