हल्द्वानी में मैनेजर दीपक जोशी का शव बरामद, रहस्यमय ढंग से हुए थे लापता
लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
हल्द्वानी। यहां पिछले कुछ दिनों से लापता युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक सैमसंग कंपनी के होम अप्लायंसेज जज फ़ार्म में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह एक फरवरी से लापता था। परिजनों ने मुखानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कालाढूंगी कमलुवागांजा संगम विहार कॉलोनी देवपुर के निवासी 35 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी बीते एक फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। दरअसल दीपक सैमसंग कंपनी के होम अप्लायंसेज जज फ़ार्म में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जो 1 फरवरी को शाम के करीब 5:00 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से मार्केट के लिए निकले थे। तब से उनका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

परिजनों ने दीपक की गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस प्रशासन की टीम दीपक की खोजबीन में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह कालाढूंगी क्षेत्र स्थित भाखड़ा के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

