कार पर गिरा बोल्डर, बाल बाल बची वाहन चालक की जान

कार पर गिरा बोल्डर, बाल बाल बची वाहन चालक की जान


उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टाप के पास मालबा और पत्थर आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। मार्ग के जल्द खुलने की संभावना बताई गई है। वहीं दूसरी ओर, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच में मार्ग अवरुद्ध है। सिल्क्यारा के पास यमुनोत्री जाते समय एक कार भूस्खलन की जद में आ गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
