जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

उप चुनाव # सीएम धामी के लिए पत्नी गीता धामी ने चम्पावत में संभाला मोर्चा, घर घर जाकर कर रही हैं प्रचार

ख़बर शेयर करें -







चम्पावत। उप चुनाव के रण में सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रचार में उनकी पत्नी गीता धामी भी पूरी तैयारी के साथ उतर गई हैं। उन्होंने बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में प्रचार करने के बाद सोमवार को चम्पावत पहुंच कर चुनाव प्रचार को धार दी। उन्होंने महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नगर में रोड शो भी निकाला। इसके बाद डोर टू डोर संपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।




चम्पावत में सीएम धामी की पत्नी गीता धामी का स्वागत करते ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी।


कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। सरकार बेरोजगारों, कर्मचारियों, महिलाओं, काश्तकारों के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से विकास की सतत प्रक्रिया को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि सीएम की जीत चम्पावत विधानसभा के विकास के नए द्वार खोलेगी। गीता धामी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों से संवाद कर अपने पति के लिए वोट मांगे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, विद्या जुकरिया, पुष्पा पाटनी, निर्मला पांडेय, मधु तड़ागी, देवी दत्त जोशी, निर्मल माहरा, सभासद रोहित बिष्ट समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंगलवार को भी गीता धामी ने आसपास के विभिन्न गांवों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया।




चम्पावत में ग्रामीण महिलाओं के साथ सीएम धामी की पत्नी गीता धामी।