उत्तराखण्डजनपद चम्पावत

उप चुनाव # आज दोपहर दो बजे तक चम्पावत में रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

Ad
ख़बर शेयर करें -




चम्पावत। उप चुनाव के लिए मतदान की तिथि बेहद नजदीक है। ऐसे में भाजपा चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मोर्चे पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से इस उप चुनाव में प्रत्याशी हैं।

Ad




वैसे तो भाजपा इस चुनाव में अपनी जीत निश्चित मान रही है। बावजूद इसके चुनाव प्रचार में किसी तरह की ढील नहीं दे रही है। गुरुवार को जहां सीएम धामी ने टनकपुर व बनबसा में पांच जनसभाएं कीं, वहीं आज शुक्रवार को वे चम्पावत में रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम सुबह करीब नौ बजे सर्किट हाउस के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे सीधे होटल सी हॉक पहुंचेंगे। जहां पर करीब दस बजे तक रहेंगे। साढ़े दस बजे ग्राम बैल्टाक (ढकना बडोला) में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 बजे से मल्लिकार्जुन स्कूल छतार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद सवा एक बजे से करीब दो बजे तक छतार से स्टेशन तक रोड शो करेंगे। उसके बाद खटीमा लौट जाएंगे।




Ad