उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमहादसा

नरेंद्रनगर में कार गहरी खाई में गिरी, डोईवाला के दो लोगों की मौत हुई, मसूरी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कोई न कोई जान गंवा रहा है। ताजा मामला नरेंद्रनगर क्षेत्र का है। नरेंद्रनगर में बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में एक कार गहरी काई में जा गिरी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप सेघायल हो गये थे। जिनमें से एक व्यक्ति का रात को ही रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि दूसरे को आज सुबह किया गया। सड़क दुर्घटना में डोईवाला निवासी व्यापारी संजय बजाज की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति की पहचान नाम सुशील रावत के नाम से हुई है, जो भानियावाला के रहने वाला था। संजय बजाज बीजेपी नेता मंदीप बजाज के भाई थे। मंदीप बजाज ने बताया कल उनके भाई किसी काम से नरेन्द्र नगर आये थे। उनके साथ सुशील रावत भी थे। कल रात नरेन्द्रनगर रोड पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों में एक को गंभीर हालत में नरेन्द्र नगर हॉस्पिटल और को हिमालयन हॉस्पिटल भेजा गया। दोनों ही घायलों की मौत हो गई है। डोईवाला के दो लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मसूरी। टिहरी बाईपास आईडीएच बिल्डिंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरुवार सुबह उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही कार यूके02टी/7954 टिहरी बायपास रोड आइडिया बिल्डिंग के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई। जिसके बाद कार सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप सेघायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर यतेन्द्र सिंह सीएमएस उप जिला चिकित्सालय मसूरी ने बताया कार सवार शांति प्रसाद पुत्र स्वर्गीय दयाराम (74), जानकी देवी पत्नी शांति प्रसाद (65) निवासी उत्तरकाशी निवासी उत्तरकाशी, सोनिका देवी पत्नी सुशांत (22) सुशांत पुत्र कृष्ण भट्ट (25) और भारत पुत्र बलराम उपाध्याय (27) निवासी बंजारा वाला पटेल नगर देहरादून घायल हो गए। उन्होंने बताया पांचों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें सुशांत और सुशांत की पत्नी की गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। मसूरी पुलिस ने बताया घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया सड़क पर पाला पड़ा होने के कारण मोड़ पर कार अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

Ad