टनकपुर

भाजपा की कमान महेंद्र भट्ट को मिलने पर टनकपुर में मनाया गया जश्न

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के कैंप कार्यालय में उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि अब महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा। कहा कि आने वाले पंचायत, निकाय व लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगे। इस मौके पर शिवराज कठायत, रोहताश अग्रवाल, धर्मानन्द, भुवन पांडेय, जनार्दन पांडेय, सोनू, हरीश हैशियत, गुमान सिंह, मोहन सिंह, मुकेश जोशी, विद्या जुकरिया, हंसा जोशी, लीलावती, मधु शर्मा, तुलसी, बच्चन सिंह, कमल, राहुल अधिकारी, कुमुद, सुंदर, विनोद, धर्मपाल, विनोद, मनोज तिवारी, मुनीस, मोहन भट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad